फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Railway gate will remain closed for two days

Bulandshahar News: दो दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र में स्थित सिटी स्टेशन फाटक सोमवार सुबह पटरी पर हो रहे मरम्मत कार्य के कारण बंद कर दिया गया। मंगलवार रात आठ बजे तक फाटक बंद रहेगा। फाटक बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े माल वाहक वाहनों को करीब 20 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है।

सिटी स्टेशन रेलवे फाटक से नवनिर्मित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन जा रही है। इसके अलावा दो रेलवे ट्रैक सामान्य ट्रेन व एक्सप्रेस के लिए हैं। इनके बीच तीन अलग-अलग फाटक हैं। इसके अलावा सड़क भी जर्जर है। फाटक चौड़ीकरण, उसके नव निर्माण और सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों के आवागमन के दौरान कार्य को रोक दिया जाएगा। इसलिए फाटक को सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

इससे से सिकंदराबाद मार्ग की तरफ आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जानकारी नहीं होने पर लोगों को फाटक तक पहुंचने के बाद वहां से वापस लौटना पड़ा। ऐसे में दोपहिया व हल्के वाहन ककराला से माता घाट कॉलोनी की ओर गए। माता घाट अंडर पास से होते हुए सिकंदराबाद रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़े वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन वाहनों को सुभाष रोड या गांधी रोड से वापस जीटी रोड से आना पड़ा। वहां से गांव इस्लामाबाद से फाटक पार करके दूसरी ओर आना पड़ा। इसके अलावा दाताराम मार्ग से जंक्शन मार्ग पर निकले वहां से जहाजपुर, सनैता भाईपुर, मधुपुरा, समसपुर गांव होते हुए झाझर रोड पर आ गए। झाझर जाने वाली बाईं दिशा में और सिकंदराबाद जाने वाले दाईं दिशा में गए। इसमें उनको 20 किलोमीटर लंबा फेर लेना पड़ा।


स्टेशन मास्टर रिंकू तोमर ने बताया कि ट्रैक पर कार्य होने से सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार देर शाम आठ बजे तक के लिए फाटक बंद रहेगा। फाटक बंद रहने से किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं है। फाटक को सामान्य यातायात के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed