{"_id":"66d1feef442429196808b462","slug":"quack-threatens-deputy-cmo-if-he-seals-his-shop-he-will-set-it-on-fire-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-121156-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झोलाछाप ने डिप्टी सीएमओ को दी धमकी दुकान सील की तो लगा दूंगा आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झोलाछाप ने डिप्टी सीएमओ को दी धमकी दुकान सील की तो लगा दूंगा आग
विज्ञापन
गांव चचरई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया अपंजीकृत क्लीनिक। स्त्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चचरई में शुक्रवार को शिकायत पर डिप्टी सीएमओ एक झोलाछाप का क्लीनिक सील करने पहुंचे। क्लीनिक संचालक ने डिप्टी सीएमओ से अभद्रता करते हुए दुकान में डीजल उड़ेल दिया और सील करने पर आग लगाने की धमकी दी। डिप्टी सीएमओ की सूचना पर पुलिस और तहसील की टीम पहुंची उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। वहीं, टीम ने क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव चचरई में रवि राजपूत बिना पंजीकरण के क्लीनिक का संचालन कर रहा है। इसकी शिकायत सीएमओ समेत उच्च अफसरों से किए जाने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम झोलाछाप की दुकान पर जांच करने पहुंची। टीम के आने पर रवि राजपूत ने विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। डिप्टी सीएमओ डाॅ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि झोलाछाप द्वारा गलत इलाज करने व बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालन करने पर कार्रवाई करने पहुंचे। क्लीनिक को सील करने के दौरान आरोपी ने डीजल उड़ेल दिया और धमकी दी कि दुकान को हाथ लगाया तो आग ला दी जाएगी। इसकी सूचना सीएमओ, एसडीएम अनूपशहर और जहांगीराबाद पुलिस को दी गई। सूचना देने के बाद पुलिस के साथ दोबारा क्लीनिक पर पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया है और आरोपी संचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी देने व अभद्रता करने और बिना पंजीकरण क्लीनिक का संचालन करने की पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला), 15(3) बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालन करने का मामला दर्ज किया है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनूपशहर में बिना पंजीकरण संचालित हो रही हाईटेक पैथोलाजी लैब को सील किया। जांच के दौरान लैब संचालक पंजीकरण संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसे सील कर नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। आरोपी द्वारा अभद्रता करते हुए आग लगाने की धमकी दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया गया हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
एसीएमओ की तहरीर पर आरोपी क्लीनिक संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - गिरजा शंकर त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूपशहर