{"_id":"60086d0c8ebc3e33de66c56d","slug":"qr-code-bulandshahr-news-gbd212351484","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने में बुलंदशहर प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने में बुलंदशहर प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में उर्वरक और पेस्टीसाइड विक्रेताओं को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने पर शासन की ओर से रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जनपद बुलंदशहर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इस पर विभागीय अधिकारी गदगद हैं। इस रैंकिंग में हापुड़ दूसरे और शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर है।
सरकार का सबसे अधिक प्रयास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर है। इसका प्रयोग सरकारी और गैर सरकारी विभागों सहित लगभग हर जगह हो रहा है। इसी क्रम में शासन ने उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं को भी बिक्री कैशलेस भुगतान के जरिए करने के आदेश जारी किए हैं। बताया गया कि इसके लिए उर्वरक और कीटनाशक दुकान चलाने वालों को विभाग की ओर से एक क्यूआर कोड जारी किया जाता है। इसके माध्यम से संबंधित दुकानदार गूगल पे, भीम एप, पेटीएम के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। शासन की ओर से इस कार्य की जनपदवार रैंकिंग जारी की जाती है। शासन की ओर से 20 जनवरी तक कृषि विभाग की ओर से उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं को जारी किए क्यूआर कोड की रैंकिंग जारी की है। इसमें जनपद बुलंदशहर को पहला स्थान मिला है। इसे लेकर विभागीय अफसर गदगद हैं। जबकि हापुड़ को दूसरा और शाहजहांपुर जनपद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अफसरों के अनुसार जनपद में 892 उर्वरक और कीटनाशक की दुकान पंजीकृत हैं। इनमें से 796 दुकान संचालित हैं। इनमें से विभाग की ओर से 787 दुकानों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवा दिया गया है। जबकि शेष दुकानों को क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने में जनपद को जहां प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, इस रैंकिंग में जनपद ने सबसे अधिक 98.87 अंक हासिल किए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहे हापुड़ को 93.90 अंक, शाहजहांपुर को 93.15 अंक प्राप्त हुए हैं। चौथे नंबर पर रहे ललितपुर को 62.74 अंक और पांचवें नंबर पर रहे मेरठ को 61.50 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
उर्वरक आदि विक्रेताओं को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने में शासन की ओर से जारी की गई रैंकिंग में बुलंदशहर को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। प्रयास रहेगा कि रैंकिंग में जो यह स्थान मिला है। उसे आगे भी इसी स्थान पर कायम रखा जाए।
अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बुलंदशहर