फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pure watar

खानपुर के 50 हजार लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
pure watar
खानपुर के 50 हजार लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। खानपुर में दूषित पानी पीने के लिए मजबूर लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अमृत टू योजना के तहत अब खानपुर नगर क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए अमृत निदेशालय से स्वीकृति मिलने पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही हाउस होल्ड सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
अमृत योजना के तहत शहर में 386 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब घरों में सीवर कनेक्शन करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि अमृत योजना के तहत ही केंद्र सरकार ने गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना शुरू की थी। अब अमृत टू योजना के तहत जल निगम को खानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर पेयजल पहुंचाने की अनुमति मिली है। बताया जा रहा है कि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। हालांकि जल निगम के अधिकारी अभी हाउस होल्ड सर्वे कर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने में अभी करीब छह माह का समय लग जाएगा। जिससे साफ है कि इस गर्मी के सीजन में अभी भी लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन

कई वर्षों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं लोग
नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। बार-बार लोगों ने इसके लिए प्रशासनिक और नगर पंचायत अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। अब योजना के लिए स्वीकृति मिलने पर लोगों को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत निदेशालय से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए फिलहाल हाउस होल्ड सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर तैयार कर निदेशालय भेजी जाएगी। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed