{"_id":"581f7c8d4f1c1b342fb373a9","slug":"pulled-by-the-grandson-of-babasaheb-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब के पौत्र ने निकाला रोड शो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब के पौत्र ने निकाला रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देश का संविधान लिखने वाले डा. भीमराम अंबेडकर के पौत्र का रविवार को मोतीबाग पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समाराह से पूर्व बाबा साहब के पौत्र ने नगर में रोड शो निकाला। भारत रत्न डा. भीमराम अंबेडकर के पौत्र सरसेनानी आनंदराज अंबेडकर दोपहर करीब एक बजे नगर में पहुंचे।
रक्षा एवं रिपब्लिकन सेना के संस्थापक आनंदराज अंबेडकर समर्थकों के साथ खुली जीप में सवार हुए और रोड शो पर निकल गए। इस दौरान उनका जगह जगह कार्यकर्ता और समर्थकों पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में वे जनसभा में पहुंचे और दलितों को सचेत रहने की ताकीद की।
विज्ञापन
कहा दलितों के उत्थान के लिए काम करना होगा। दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों की बहुत अवहेलना हो चुकी। सरकारों और सियासी पार्टियों को इनकी अहमियत समझनी होगी। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन