फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest in Kotwali on rigging in distribution of delegate nominations

Bulandshahar News: डेलीगेट के नामांकन वितरण में धांधली पर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest in Kotwali on rigging in distribution of delegate nominations
जहांगीराबाद कोतवाली पर भाकियू के धरना-प्रदर्शन के बाद पहुंची एसडीएम अनूपशहर को ज्ञापन सौंपते का
जहांगीराबाद। गन्ना विकास सहकारी समिति जहांगीराबाद पर डेलीगेट के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वितरण में धांधली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची अनूपशहर एडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो हाईवे जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख पिंटू चौधरी, सुनील चरौरा व अरब सिंह आदि ने कहा कि चीनी मिल समितियों पर चल रही चुनाव प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। कई समितियों पर जरूरत लोगों को पर्चे नही दिए और जमा करने में भी मनमानी की जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि डेलीगेट के हो रहे चुनाव में जिले की सभी समितियों पर धांधली की जा रही है। इसका विरोध जारी रहेगा और किसी की भी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। कहा कि तीन अक्तूबर को स्याना और बुलंदशहर समिति पर डेलीगेट पद के लिए चुनाव होगा। इस दौरान यदि किसी तरह की गड़बड़ी की जाती है तो इसका विरोध होगा। साथ ही पूरे नामांकन न बांटे जाने का विरोध जारी रहेगा। इस संबंध में डीएम सीपी सिंह से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

उन्होनें चेतावनी दी कि यदि डेलीगेट नामांकन में नियम विरूद्ध पर्चे खारिज किए गए तो भाकियू आर-पार की लड़ाई लगेगी। नियम के मुताबिक उसी व्यक्ति का पर्चा खारिज हो सकता है जब वह तीन साल से मिल को गन्ने की आपूर्ति नही कर रहा है या चीनी मिल का बकाएदार है। अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्होंने एसडीएम प्रियंका गोयल व सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी को सौंपा। दोनों अधिकारियों ने उनकी मांगों को आला अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजय सिरोही, कुंवर पाल प्रधान, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पहलवान, लीला प्रधान व रिंकू चौधरी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed