फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

किसानों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर जड़ा ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
protest
हाईडिल कॉलोनी में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों में बिजली चोरी के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ मंगलवार को भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि विजिलेंस और बिजली निगम के जेई संविदा कर्मचारियों के माध्यम से अवैध वसूली करते हैं और न देने पर फर्जी चोरी के केस लगाते हुए मोटा जुर्माना लगाते हैं।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान बिजली निगम के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस की टीम और बिजली निगम के जेई व एसडीओ संविदा कर्मचारियों के माध्यम से लोगों से अवैध वसूली करते हैं। गांवों में जाकर पहले छापा मारते हैं और बाद में संविदा कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को अपने नंबर देकर सेटिंग के लिए बुलाते हैं। किसानों पर फर्जी तरीके से बिजली चोरी के मुकदमे थोपे जा रहे हैं। जिससे जिले भर के किसान परेशान हैं। बिजली निगम के अधिकारी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। इसके चलते वह अवैध वसूली में लिप्त हैं। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने तीन घंटे से अधिक समय तक चीफ इंजीनियर कार्यालय पर ताला लगाते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे अभद्रता भी की गई। चीफ इंजीनियर के मौके पर मौजूद न होने के कारण तीनों एसई ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

विजिलेंस समेत अन्य जेई की संपत्ति की जांच की मांग
भाकियू के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने मांग की कि विजिलेंस जेई ने जमकर अवैध वसूली की है। जिसके चलते संपत्ति की जांच की जानी आवश्यक है। साथ ही कहा कि पिछले छह माह में जो भी छापेमार कार्रवाई की गई है, उनकी डीएम और चीफ इंजीनियर के निर्देशन में जांच कराई जाए। जिससे सच्चाई सामने आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण मैं बाहर था। मौके पर तीनों एसई को भेजकर किसानों को समझाया गया है। किसानों की जो भी समस्या है, उसे दूर करने के लिए शुक्रवार को वार्ता बुलाई गई है। समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed