{"_id":"60f9b2608ebc3e6cf342fbb1","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2227455135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव करते लोगों को समझाते कोतवाल।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पर किया प्रदर्शन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में मारपीट, फायरिंग प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में नामजद भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट और करणी सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी दूसरे पक्ष के समर्थन में उतर आए है। बृहस्पतिवार को दोनों ही संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता दूसरे पक्ष के परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव करने के बाद धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक चले धरने को सीओ ने आश्वासन देकर शांत किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भाटी के नेतृत्व में पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। पदाधिकारियों ने दूल्हेरा गांव में हुई मारपीट की निंदा करते हुए कोतवाली का घेराव किया। साथ ही वह मामले में नामजद आरोपी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। दूसरे पक्ष को सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की। कोतवाली परिसर में ही धरना दिए जाने की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस कोतवाली पहुंच गई। वहीं पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। सीओ नम्रता श्रीवास्तव और कोतवाल जयकरण सिंह ने लोगों को आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व दूसरे पक्ष को सुरक्षा प्रदान न करने पर संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, करण ठाकुर ,संजय सिंह, मिली चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
यह था मामला
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में नाली सफाई मामले को लेकर पथराव और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया था। मामले में कृष्णपाल पक्ष के एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए थे। भाजपा नेता भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा का कृष्णपाल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कृष्णपाल की ओर से भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक दुल्हेरा समेत 21 नामजद 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं दीपक दुल्हेरा के भाई पवन शर्मा ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से कृष्णपाल पक्ष भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। बुधवार को भी संगठन के लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर ककोड़-सिकंदराबाद रोड जाम कर दिया था। गिरफ्तारी नही होने पर कोतवाली घेराव की चेतावनी दी थी। घटना के बाद से गांव में पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
चार घंटे तक कोतवाली में दिया धरना, ज्ञापन भी सौंपा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू भानू, करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। अफसरों के काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने और गिरफ्तारी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहने की चेतावनी देते रहे। बाद में सीओ नम्रता श्रीवास्तव के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर शाम 4.30 बजे धरना समाप्त किया गया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन भी सौंपा है।
मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी