{"_id":"60f5bbe68ebc3e61824d8ca9","slug":"protest-against-transfer-policy-bulandshahr-news-gbd2225623123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण नीति के विरोध में धरने पर बैठे लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण नीति के विरोध में धरने पर बैठे लिपिक
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के बाबू।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानांतरण नीति के विरोध में धरने पर बैठे लिपिक
बुलंदशहर। शासन ने स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल कर 18 लिपिकों का गैर जनपद तबादला कर दिया। इसके विरोध में लिपिक वर्ग नाराज है और सोमवार को स्थानांतरण नीति का विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। लिपिक वर्ग ने स्थानांतरण नीति निरस्त किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।
निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य ने जिले के 18 लिपिकों का तबादला आदेश जारी किया। इसके बाद से यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा लिपिक संवर्ग के तबादले नियम विरुद्ध बता विरोध शुरू कर दिया। बुलंदशहर शाखा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने शासन से दो-दो हाथ करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से प्रदेश आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की शुरुआत कर दी गई।
मनीष गुप्ता ने बताया कि कोरोना संकट अभी टला नहीं कि आननफानन में अनियमित तरीके से स्थानांतरण कर सूची जारी कर दी गई। जिले से स्थानांतरण हुए लिपिकों को जिले से कई किमी दूर भेज दिया गया है। इसके चलते कर्मियों में खासी नाराजगी है। धरना प्रदर्शन में सुनील शर्मा, निर्देशपाल सिंह, सुधीर शर्मा, पिंकी शर्मा, दयानंद गुप्ता, राजेश गिरि, कुलवंत सिंह, उमेश कुमार, पंकज गुप्ता और बिजेंद्र सिंह समेत अन्य लिपिक शामिल रहे। वहीं, लिपिक वर्ग की हड़ताल से सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र पर असर पड़ा। हालांकि सुबह से ही बारिश होने के कारण नाममात्र दिव्यांग की कार्यालय पहुंचे।