फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest against inflamation

महंगाई के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
protest against inflamation
महंगाई के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन

गुलावठी/स्याना/औरंगाबाद/अनूपशहर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन, पंचायत आदि कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारियों को सौंपे हैं। साथ ही ज्ञापन में उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने और बिजली मूूल्यों में हो रही वृद्धि पर नकेल कसने की मांग की।

गुलावठी के शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार को भाकियू ने पंचायत की। नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में निरंतर वृद्धि हो रही है। सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हो रही है। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष वैभव वर्मा ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए, साथ ही बिजली मूल्यों में वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रोहताश तेवतिया, भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रो मूल्यों में वृद्वि को वापस लेना चाहिए व प्रदेश सरकार को तुरंत बिजली की दरों में वृद्वि को रोकना चाहिए। इस दौरान रजनी ठाकुर, जगवती देवी, गजेन्द्र लोधी,मुकेश शर्मा, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, औरंगाबाद में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य की अगुवाई में पदाधिकारियो ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामो ने किसान की कमर तोड़ दी है। इससे पूर्व किसी अधिकारी के न पहुंचने से गुस्साए पदाधिकारियों ने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed