फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   72 candidates received offer letters at the job fair.

Bulandshahar News: रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
72 candidates received offer letters at the job fair.
आईटीआई सहकारीनगर में रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी ​आयोजकों के साथ। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहकारी नगर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में नोएडा की चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 97 आईटीआई प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 72 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित छात्रों को मौके पर ही कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस तरह के रोजगार मेलों से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को नौकरी का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और कौशल के दम पर आगे भी बेहतर अवसर मिलेंगे। संस्थान भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेले आयोजित करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed