फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   prostitude

ससुर ससुर अन्य लोगों की शह पर करा रहा पत्नी से देह व्यापार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:30 PM IST
सार

ससुर अन्य लोगों की शह पर करा रहा पत्नी से देह व्यापारबुलंदशहर।लेकिन बच्चों के पैदा होने बाद से उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा कर अपने मायके चली जाती थी।आरोप है कि उस दौरान आरोपी ससुर ने एक सिपाही के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और भविष्य में हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन
prostitude

विस्तार

ससुर अन्य लोगों की शह पर करा रहा पत्नी से देह व्यापार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा निवासी प्रशांत कुमार ने एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह मई 2014 में बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुआ था। शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो पुत्रों को जन्म दिया। लेकिन बच्चों के पैदा होने बाद से उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा कर अपने मायके चली जाती थी। कई बार पीड़ित उसका मान मनोव्वल कर वापस ले आया। लेकिन गत 21 अगस्त को पीड़ित का ससुर घर आया और पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। दो दिन बाद पीड़ित प्रशांत कुमार अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और घर लाने को मान मनौव्व्ल की।
आरोप है कि उस दौरान आरोपी ससुर ने एक सिपाही के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और भविष्य में हत्या की धमकी दी। वहीं अब पीड़ित को जानकारी मिली है कि आरोपी ससुर, उक्त सिपाही व अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी से देह व्यापार करा रहा है। जिसका विरोध करने पर आरोपी उसे हत्या व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर एसएसपी ने बीबीनगर पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दर्जनों लोग शनिवार को एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी युवती के साथ करीब 14 माह पूर्व गांव निवासी आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा पीड़िता ने गुलावठी थाने में दर्ज करा दिया था। लेकिन उसके बाद से ही आरोपी पक्ष पीड़िता व उसके परिवार पर फैसले का दबाव बना रहा है। फैसला न करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने व हत्या की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि अब आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों पर ही घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने व विरोध पर मारपीट करने का एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी पक्ष पूर्व में भी झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश कर चुुका है। वहीं अब ग्रामीणों ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed