फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Problems increased due to running out of one rupee tickets in the main post office

Hapur News: मुख्य डाकघर में एक रुपये के टिकट खत्म होने से बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to running out of one rupee tickets in the main post office
पिलखुवा। चंडी रोड स्थित मुख्य डाकघर में एक रुपये वाले डाक टिकट और पांच रुपये वाले अंतर्देशीय लिफाफे खत्म होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोगों को मजबूरी में एक रुपये की जगह दो रुपये के टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डाकघर पहुंच रहे लोगों का कहना है कि कई दिनों से छोटे मूल्य के टिकट उपलब्ध नहीं हैं। अंतर्देशीय लिफाफा नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं। जरूरी डाक कार्यों के लिए लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। डाकघर टिकट खरीदने पहुंचे दिनेश गुप्ता ने बताया कि डाकघर में एक रुपये का टिकट नहीं मिलने से दो रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द टिकट और अंतर्देशीय लिफाफों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। डाकघर के पोस्टमास्टर आर केसरवानी ने बताया कि मुख्य कार्यालय को डिमांड भेज दी गई है। जल्द आपूर्ति होने के बाद समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed