{"_id":"618ea77f71df81657e6a01ed","slug":"priyanka-gandhi-public-meeting-bulandshahr-news-gbd2292529173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पूजन कर प्रियंका गांधी करेंगी विस चुनाव का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पूजन कर प्रियंका गांधी करेंगी विस चुनाव का शंखनाद
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : BULANDSHAHR
गंगा पूजन कर प्रियंका गांधी करेंगी विस चुनाव का शंखनाद
बुलंदशहर/अनूपशहर। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों के नेता जुट गए हैं। 14 नवंबर को अनूपशहर में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी के 14 जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी छोटी काशी में गंगा मैया का पूजन कर चुनाव का शंखनाद करेंगी। वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल का शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया।
शुक्रवार को अनूपशहर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह डिग्री कॉलेज में प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का संवाद कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का मंत्र देने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगी। जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने बताया कि अनूपशहर को छोटी काशी कहा जाता है। प्रियंका ने पहला संवाद कार्यक्रम का गंगा किनारे करने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि यदि यह शुभ कार्य गंगा किनारे से किया जाए तो वह सफल होगा। संवाद कार्यक्रम से पहले प्रियंका गंगा किनारे घाट पर पूजा-पाठ करेंगी और उसके बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। इस दौरान डॉ. शोएब, सुशील चौधरी और प्रशांत बाल्मीकि आदि पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।
किसान, मजदूरों और जनता से होगा गठबंधन : लल्लू
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने बाद कहा कि कांग्रेस का किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी विधानसभा चुनाव में किसान, मजदूर और जनता के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। चुनाव में पार्टी गरीबी दूर करने, महंगाई से निजात दिलाने, किसानों कोे राहत देने और बेरोजगारी को दूर करने जैसे अहम मुद्दे लेकर उतरेगी। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव चेतन प्रताप सिंह भी शामिल रहे। इससे पहले चेतन प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे, जहां पर उनका पहली बार जनपद में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर सभी दलों का जोर
विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सभी दलों के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर करीब एक वर्ष से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य दलों के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेशों की सीट पर बढ़त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सीएम के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी अनूपशहर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर इस ओर इशारा भी किया है। वहीं, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं।