{"_id":"646353941f26690b26077355","slug":"prisoner-hanged-himself-in-bulandshahr-jail-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr News: प्रेमिका की हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr News: प्रेमिका की हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 16 May 2023 03:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 May 2023 03:28 PM IST
सार
बुलंदशहर की जिला जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने तुरंत कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जिला कारागार के बाथरूम में प्रेमिका की हत्या में बंद एक बंदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की हत्या के मामले में गांव कमौना निवासी युवक संदीप जिला कारागार में बंद था। बता दें कि मंगलवार सुबह वह अन्य बंदी कैदियों के साथ बैरक से जिला कारागार के पीसीओ में फोन करने के लिए निकला था। वहां से वह बाथरूम में टॉयलेट के लिए चला गया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
काफी देर तक उसके बाहर ना निकलने पर जिला कारागार पुलिस कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा कि कैदी का शव फंदे से लटका हुआ है। जिसे नीचे उतार कर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बंदी की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन