फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Primary school will open from today

आज से गुलजार होंगे स्कूल, कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Primary school will open from today
बच्चों के स्वागत के लिए तैयार जनपद का एक परिषदीय स्कूल। - फोटो : BULANDSHAHR
आज से गुलजार होंगे स्कूल, कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल के बीच बंद हुए कक्षा एक से पांचवीं तक के परिषदीय स्कूल करीब एक साल बाद आज यानी सोमवार से गुलजार हो जाएंगे। स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके तहत रसोइया को मास्क पहन कर मध्याह्न भोजन बनाना होगा। वहीं, स्कूल के बच्चों और अध्यापकों के लिए भी मास्क पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। स्कूलों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं।
कोरोना काल के बीच गत वर्ष 25 मार्च को सभी शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। इसके बाद शिक्षण संस्थानों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई थी। गत दिनों शासन ने कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए इजाजत दे दी थी। अब सोमवार से कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के परिषदीय स्कूलाें का संचालन शुरू करने के लिए शासन ने आदेश दिए हैं। स्कूल संचालन का आदेश मिलते ही जनपद के सभी विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई। इस दौरान स्कूलों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइज और जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। उनका दावा है कि सभी विद्यालय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करेंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। विद्यालय और कक्षाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कक्षा में बच्चों के बीच दो गज की दूरी रखना अनिवार्य है। मैदान में प्रार्थना नहीं होगी और किसी भी प्रकार के आयोजन भी नहीं होंगे। यदि किसी ने इसका पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से जारी रोस्टर के मुताबिक चलेंगी कक्षाएं
विभागीय अफसरों के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं को संचालित करने के लिए शासन की ओर से आदेश प्राप्त हुआ है। कक्षाओं का संचालन करने के लिए विभाग की ओर से रोस्टर तैयार किया गया है। इसके अनुसार, सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच, मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और चार एवं बुधवार और शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सभी स्कूलाें को इस रोस्टर का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करना है। कहीं भी रोस्टर के विपरीत कक्षाएं चलती पाई गईं तो कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल पहुंचने पर बच्चों का होगा स्वागत
लॉकडाउन की परिस्थितियों में जूझने और पढ़ाई लगभग ठप रहने के बाद जब छात्र-छात्राएं संबंधित विद्यालयों में सोमवार को पहुंचेंगे तो उन्हें सब कुछ बदला-बदला सा नजर आएगा। विद्यालय परिसर का माहौल लुभावना दिखेगा। मुख्य गेट से लेकर शिक्षण कक्ष गुब्बारे और रंग-बिरंगी झालर से सजे होंगे तो मुख्य द्वार पर ही बच्चों के स्वागत के लिए आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं, जहां बच्चों को रोली और चंदन लगाए जाने की तैयारी है।
मास्क पहनकर बनाना होगा मध्याह्न भोजन
परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को शासन की ओर से निशुल्क दोपहर के समय मिड-डे-मील की ओर से भोजन देने की व्यवस्था है। कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के कारण मार्च से अभी तक बच्चों के अभिभावकों के खातों में भत्ता व कोटे की दुकान से एमडीएम का राशन मिल रहा था। लेकिन अब सोमवार से बच्चों को स्कूल में ही भोजन मिलेगा। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत विद्यालयों में एमडीएम के चूल्हे जलेंगे। वहीं, स्कूल में प्रवेश करते समय रसोइयों को हाथ सैनिटाइज करना होगा। उन्हें मास्क लगाना होगा तो किसी प्रकार के आभूषण को पहनने की अनुमति नहीं होगी। भोजन वितरण से पहले बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप पंक्ति में बैठाकर भोजन परोसा जाएगा। हाथ धुलने के समय छात्रों के बीच दूरी का ध्यान रखना होगा। रसोई के कूड़े को डस्टबिन में डालना होगा। बर्तन धोने के बाद पोंछने की जगह उनको सुखाना होगा।

कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का सोमवार से संचालन शुरू हो रहा है। शिक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार बच्चों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। इस संबंध में प्रधान अध्यापकों को भी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कक्षाओं का संचालन रोस्टर और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए भी कहा गया है। इसमें किसी भी शिक्षक की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed