{"_id":"691a053274ab99fc13099659","slug":"prices-of-dry-fruits-are-rising-with-the-increasing-cold-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143701-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बढ़ती ठंड के साथ गर्म हो रहे सूखे मेवे के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बढ़ती ठंड के साथ गर्म हो रहे सूखे मेवे के भाव
विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर बिक्री को रखे सूखे मेवे। संवाद
बुलंदशहर। सर्दी के बढ़ने और सहालग के शुरू होते ही सूखे मेवों के भाव भी गर्म होने लगे हैं। ऐसे में खरीदारों को मेवे खरीदने के लिए ज्यादा जेल ढीली करनी पड़ रही है। मांग अधिक होने की वजह से इन दिनों बादाम, काजू, किशमिश, मखाना, छुहारा और पिस्ता के दामों में 50 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलों का उछाल आया है।
किराना व्यापारी हितेश आनंद ने बताया कि गर्मी में सूखे मेवे की मांग कम रहती है, जबकि सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। लोग बादाम, अखरोट, खुमानी, अंजीर और काजू, किशमिश, मखाना, छुहारा और पिस्ता आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा शादियों के सीजन में सूखे मेवे देने की परंपरा के चलते बिक्री बढ़ जाती है। किराना व्यापारी नितिन सिंघल एवं तुषार ने बताया कि सर्दियों की बढ़ती खपत को देखते हुए सूखे मेवों का स्टॉक मंगवा लिया गया है।
--
बाजार में सूखे मेवे के भाव
सामान - पूर्व का भाव वर्तमान भाव प्रति किलो
बादाम : 750 से 800- 800 से 900
काजू साबुत :900 से 1000- 950 से 1200
काजू टुकड़ा : 850 से 950- 900 से 1000
किशमिश : 350 से 550- 400 से 600
अखरोट साबुत : 700 से 800- 700 से 900
अंजीर : 1000 से 1600- 950 से 1500-
पिस्ता नमकीन : 1100 से 1200- 1200 से 1300
मखाना : 1100 से 1200- 1100 से 1300
खुमानी : 750 से 900- 800 से 1000