{"_id":"615c8fe78ebc3e61ef7d2a47","slug":"price-hike-bulandshahr-news-gbd227190026","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम हुए बेकाबू...100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम हुए बेकाबू...100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल
विज्ञापन
मंगलवार को बढ़े पेट्रोल व डीजल के दाम दर्शाता एक पेट्रोल पंप पर लगी मशीन का मीटर।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाम हुए बेकाबू...100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल
बुलंदशहर। जिले में अब तक के इतिहास में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया है। पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल 92 रुपये के पार पहुंच गया है। लगातार दाम बढ़ने से हर कोई परेशान है। कोरोना महामारी के चलते लोगों की आमदनी घटी और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे आम आदमी से लेकर व्यापारी और किसान तक सभी परेशान हैं। मंगलवार को पेट्रोल के दाम 100.48 और डीजल के दाम 92.18 रुपये प्रति लीटर हो गए।
पिछले 12 दिनों में प्रति लीटर इस तरह बढ़े दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
24 सितंबर 99.07 89.88
25 सितंबर 99.07 89.88
26 सितंबर 99.07 90.12
27 सितंबर 99.07 90.36
28 सितंबर 99.07 90.61
29 सितंबर 99.25 90.61
30 सितंबर 99.48 90.91
01 अक्तूबर 99.71 91.21
02 अक्तूबर 99.95 91.51
03 अक्तूबर 100.20 91.81
04 अक्तूबर 100.20 91.81
05 अक्तूबर 100.48 92.18
साल भर में पेट्रोल 28.16 और डीजल 28.85 रुपये हुआ महंगा
पेट्रोल पंप संचालक खुर्शीद आलम ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के दामों में एक अप्रैल 2020 से बढ़ोतरी शुरू हुई है। उस समय पेट्रोल 72.32 और डीजल 63.23 रुपये प्रति लीटर था। अब तक लगातार लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 28.16 और डीजल 28.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे दस पैसे के आसपास होती रही है।
बोले लोग और वाहन चालक
हर कोई परेशान
पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम ने आम आदमी से लेकर किसान तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब तो बाइक चलाने के लिए भी सोचना पड़ता है। - दीपक, निवासी भूड़ रोड।
विज्ञापन
बाइक भी चलाना मुश्किल
जब पेट्रोल 75 रुपये के आसपास था तो कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन अब 100 रुपये के पार होने पर बाइक चलाना भी मुश्किल हो गया है। अन्य वाहनों का किराया भी बढ़ गया है। - हर्षित, निवासी अनूपशहर रोड।
किसान भी प्रभावित
पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से जो भी चीजें अब बाहर से आएंगी वह महंगी हो जाएंगी। इसका असर हर तरह के कारोबार पर पड़ेगा। सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। - नितिन शर्मा, निवासी मोहल्ला साठा।
सरकार ध्यान दे
महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। अब पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से दिक्कतें और बढ़ेंगी। लगातार बढ़ रहे दाम भी किसी की समझ में नहीं आ रहे हैं। - उस्मान, निवासी फैसलाबाद।
पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगभग 10 से 20 पैसे रोजाना वृद्धि हो रही है। यह दाम पेट्रो कंपनियों की ओर से बढ़ाए जा रहे हैं। इस समय पेट्रोल 100 तो डीजल 92 रुपये के पार हो गया है। - अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी