फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pregnant women will find milk, butter and yogurt

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा दूध, घी और दही

Wed, 13 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will find milk, butter and yogurt
sd

बुलंदशहर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब गर्भवती महिलाओं को दूध, घी और दही उपलब्ध मिलेगा। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को सुबह-शाम स्नैक्स मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को नियमित आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी।

विज्ञापन


यह खाद्य पदार्थ प्रदेश सरकार की ड्रीम योजना हौसला पोषण योजना के तहत मिलेंगे। जनपद में इस योजना की शुरुआत दो अगस्त से होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और बच्चों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से हौसला पोषण योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन


योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री 15 जुलाई को करेंगे। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को दूध, घी और दही और तीन माह से छह वर्ष  तक के प्रत्येक बच्चे को सुबह-शाम स्नैक्स दिया जाएगा। दूध, घी और दही पराग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को आयरन की गोलियां देने की व्यवस्था होगी। यदि इस कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की इस योजना को संचालित करने के लिए खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed