{"_id":"6999ed1023f70e16f6052055","slug":"preeti-won-bronze-medal-in-boxing-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111585-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुक्केबाजी में प्रीति ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुक्केबाजी में प्रीति ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विजेताओं का विश्वविद्यालय टीम में चयन हुआ।
शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य आतिश शर्मा ने बताया कि मुक्केबाजी में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रीति ने 51 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक और बीएससी के छात्र मनीष कुमार तोमर ने 90 किग्रा वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा कराटे में बीकॉम की छात्रा अनुष्का ग्रोवर ने 54 किग्रा वर्ग में एक कांस्य और एक रजत पदक प्राप्त किया। एमए की नैना सैनी ने 68 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग में महाविद्यालय को द्वितीय स्थान दिलाया।
विज्ञापन
अंतर-महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 में बीएड के छात्र शांतनु सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय शतरंज टीम में स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान डॉ. गोविंद सिंघल, डाॅ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार, डाॅ. सुभाष पैन्यूली, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. चेतराम, डॉ. संगम चौधरी आदि मौजूद रहे।