फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pradhan do fogging with two workers with expired medicine one died and other admitted in hospital

UP: मच्छर मारने के लिए मजदूरों ने की फॉगिंग, चली गई एक की जान; दूसरा अस्पताल में; प्रधान ने दी एक्सपायर दवा!

Mon, 14 Jul 2025 05:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

सूचना मिलने पर एसडीएम विजय प्रताप सिंह व सीओ प्रखर पाण्डेय देर रात करीब 11 बजे गांव पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Pradhan do fogging with two workers with expired medicine one died and other admitted in hospital
फॉगिंग करता मजदूर - फोटो : Meta AI

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित खानपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यौरामपुर में रविवार को गांव में मच्छरों से बचाव के लिए दो मजदूरों से प्रधान ने फॉगिंग कराई थी। बताया गया कि देर शाम को फॉगिंग के बाद दोनों मजदूरों ने शराब पी, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर गांव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने प्रधान पर एक्सपायरी डेट की दवा का छिड़काव कराने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया। सूचना पर देर रात ही एसडीएम व सीओ ने पहुंच कर उन्हें शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन

फॉगिंग के बाद ठेके पर जाकर पी शराब
थाना क्षेत्र के गांव श्यौरामपुर में रविवार को मच्छर, कीड़ों मकोड़े से बचाव के लिए प्रधान पति अमित कुमार के द्वारा फॉगिंग कराई गई थी। स्प्रे गांव के दो मजदूरों राजू व सुखवीर उर्फ सुखना ने किया था। बताया गया कि दोनों मजदूरों ने दोपहर तक गांव में स्प्रे किया था। जिसके बाद शाम के समय दोनों मजदूर फॉगिंग करने के बाद सौंझना झाया स्थित ठेके पर शराब पीने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर खेत में लेते थे
देर शाम तक दोनों शराब पीकर खेत में लेटे रहे, इसी दौरान दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसकी सूचना प्रधान पति की मिली। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति अमित दोनों को अन्य ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सुखवीर को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

मजदूरों को दी गई थी एक्सपाइरी दवा
राजू की मौत के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि प्रधान पक्ष की ओर से दोनों मजदूरों को एक्सपायरी डेट की दवा छिड़काव के लिए दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने अन्य ग्रामीणों संग हंगामा करना शुरू कर दिया। 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर एसडीएम विजय प्रताप सिंह व सीओ प्रखर पाण्डेय देर रात करीब 11 बजे गांव पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणा शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रधान पति का बयान
छिड़काव के लिए खरीदी गई दवा का बिल उनके पास है, एक्सपायरी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। - अमित कुमार, प्रधान पति गांव श्यौरामपुर

पुलिस का बयान
नशे की हालत में एक मजदूर की मौत हुई है। संभवतय कीटनाशक दवाई के छिड़काव व शराब के नशे के कारण मजदूर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। तहरीर नहीं मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पाण्डेय, सीओ स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed