फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power theft

4 जी स्मार्ट मीटर रोकेगा बिजली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
power theft
4 जी स्मार्ट मीटर रोकेगा बिजली चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली चोरी रोकने के लिए अब निगम द्वारा 4जी मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन स्तर से तैयारी करते हुए जिले में उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर मीटर सप्लाई करने की योजना है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से प्रतिदिन बिजली की खपत के साथ बिजली चोरी रोकने में सफलता मिलेगी।
जिले में करीब 4.5 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। लगातार बढ़ती बिजली चोरी रोकने में विभाग के अधिकारी असफल हो रहे हैं। जबकि लाखों की संख्या में उपभोक्ता समय से अपना बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में निगम को 50 फीसदी से अधिक लाइन लॉस हो रहा है। इससे निजात पाने के लिए निगम अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अगले माह से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अफसरों की मानें तो यह मीटर खुद ही बिजली चोरी रोकने में सफल होगा और चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की जानकारी भी निगम तक पहुंचाएगा। मीटर के 40 मीटर के दायरे में जैसे ही तारों से कोई छेड़छाड़ होगी वह तुरंत एक्टिव हो जाएगा और विभाग को सूचित कर देगा। नया मीटर उपभोक्ता को समय से पहले बिल भुगतान के लिए मेसेज देगा। यदि समय पर बिल जमा नहीं होगा तो अपने आप ही बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। हालांकि मीटर लगाने के लिए बनाए गए चरणों में जिले का नंबर दूसरी सूची में आ रहा है। जिसके चलते अभी जिले में स्मार्ट मीटर के लिए करीब तीन माह का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी चल रहीं हैं। पहले चरण में जिले में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने हैं। शासन के निर्देश मिलते ही मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - विनोद कुमार मिश्र, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed