फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power supply to 150 households remained disrupted for 24 hours.

Bulandshahar News: 24 घंटे 150 घरों की विद्युत आपूर्ति रही गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 150 households remained disrupted for 24 hours.
अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला देहलीगेट में 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होकर फुंक जाने की वजह से ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 150 घरों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक ठप रही। इससे उमस भरी गर्मी से त्रस्त लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली तारों के जर्जर होने से भी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से भी विद्युत आपूर्ति होने की समस्या का मोहल्ले वाले सामना कर रहे थे। बिजली ट्रिपिंग की समस्या पूरे कस्बे में बनी हुई है। स्थानीय निवासी जावेद ने बताया कि देहलीगेट के ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की वजह से आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। इसलिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाया जाना आवश्यक है। सपा नेता सरफराज अंसारी ने एसडीएम से मोहल्ला मीरा, खतियाना व देहली दरवाजे की विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए निजात दिलाए जाने की मांग की। ऊर्जा निगम के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि देहली दरवाजे का ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया। बिजली तार भी बदलने का काम किया जा रहा है। सायंकाल तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed