{"_id":"68125eaeb7a1e06a5f03ef8b","slug":"power-outage-for-8-hours-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105307-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 8 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 8 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। नगर के तहसील, निजामपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली मंगलवार की रात लगातार आठ घंटे गुल रहने के कारण दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। रात में दो बजे आपूर्ति बहाल हुई उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि तहसील विद्युत उपकेंद्र से नगर के करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। तहसील उपकेंद्र से नगर की एसडीएम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, कुत्ते की कब्र, गद्दीवाडा, बड़ा बाजार, रिसालदारान, काजीवाडा, सराय झाझन आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। वहीं निजामपुर उपकेंद्र से नगर की हीरा कॉलोनी, शिवाजी नगर, खत्रीवाडा, अनाजमंडी, बंसल सिनेमा आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम में करीब 6 बजे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई। आधी रात तक भी आपूर्ति के बहाल नहीं होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। गर्मी के कारण लोग सड़कों पर टहलते हुए नजर आए।
गर्मी से बचने के लिए लोग मोहल्लों में अपने घरों के बाहर आकर बैठ गए। रात करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हुई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ विनेश कुमार ने बताया कि गांव मुरादाबाद स्थित उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में आग लगने के कारण तहसील उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में भी आग लग गई। जिससे तहसील उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत के कारण निजामपुर उपकेंद्र की आपूर्ति को भी बंद करना पड़ा। मरम्मत के बाद रात दो बजे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।