फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power out for 14 hours in 25 villages; SDO says unaware.

Bulandshahar News: 25 गांवों में 14 घंटे बिजली गुल, एसडीओ बोले जानकारी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोग परेशान रहे। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ ने बिजली सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी से ही इनकार किया है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन लोग परेशान रहते हैं लेकिन फोन करने पर बिजली कटौती की जानकारी न होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन


ऊंचागांव उपकेंद्र से जुड़े गांव नरेंद्रपुर, नगला मदारीपुर, सौजना रानी, खंदोई, करयारी, अमरगढ़ सबदलपुर, शफीनगर, औरंगाबाद ताहरपुर, मडैया कला, मडैया खुर्द सहित अन्य गांवों में शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे जाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। 14 घंटे बिजली सप्लाई न होने के कारण मोबाइल चार्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

इन्वर्टर जवाब दे गए और घरों में पंखे-कूलर बंद होने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। ग्रामीण रोबिन, राजपाल, रवि, मीरा वर्मा आदि ने बताया बिजली न होने से सबसे बड़ी समस्या पानी की हुई। घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं। डेयरी और पशुपालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि बिजली न होने से चारा मशीन और पानी की मोटरें नहीं चल पाईं। गांव के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी रात भर कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह 14 घंटे बिजली काट देना पूरी तरह लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ---
बिजली सप्लाई क्यों प्रभावित रही, इसकी जानकारी नहीं है। लोगों की शिकायत के आधार पर कटौती का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए कदम उठाए जाएंगे। --- प्रदीप कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed