{"_id":"62e2bc5d24fba35a346d3b47","slug":"power-house-sikandrabad-news-gbd2421924182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जटिया अस्पताल में नहीं होगी लो वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जटिया अस्पताल में नहीं होगी लो वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन

खुर्जा। नगर में स्थित जटिया अस्पताल में अब विद्युत ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। साथ ही अस्पताल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। अस्पताल में 33 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के साथ बिजली घर तैयार किया जा रहा है। जो अगले महीने से शुरू हो जाएगा। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और आवासों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को राहत मिलेगी।
खुर्जा के जटिया अस्पताल में 100 बेड युक्त पोर्टेबल कोविड वार्ड के साथ 30 वेंटिलेटर और 40 सामान्य बेड की सुविधा हैं। वहीं अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्स रे, डेंगू, कोरोना व रक्त जांच की सुविधा है। वहीं आठ चिकित्सक की ओपीडी निरंतर चलती है। परिसर में विद्युत ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से मरीजों समेत स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में मशीन द्वारा जांचे भी रुक जाती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में 33.4 केवीए का विद्युत फीडर बनाने का कार्य कुछ माह पहले शुरू हुआ था। अब फीडर पर अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। कुछ ही दिनों में फीडर को 33 हजार की लाइन से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद यहां से विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। खास बात यह है कि विद्युत फीडर से केवल सरकारी अस्पताल परिसर में ही आपूर्ति की जाएगी और 24 घंटे विद्युत आपूर्ति अस्पताल में होगी। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज, भर्ती होने वाले मरीज और आवासों में रहने वाले स्वास्थकर्मियों को राहत मिलेगी। फीडर बनाने का कार्य यूपीपीसीएल की देखरेख में किया गया। वहीं इसमें करीब 7.80 करोड़ की लागत लगी है।
अस्पताल में तैयार किए जा रहे फीडर का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले महीने से इसको शुरू किया जाएगा।
- मनोज कुमार, एसडीओ, विद्युत विभाग खुर्जा।
.