फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

तीन घंटे बंद रही तीन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे बंद रही तीन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाईटेंशन लाइन के तार बदलने के चलते बुधवार को क्षेत्र के तहसील विद्युत उपकेंद्र, फकाना, मुरादाबाद उपकेंद्र की आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। लगातार तीन घंटे तक बिजली के गुल रहने के कारण उपकेंद्रों से जुड़े करीब 28 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन पर कार्य के चलते आगामी पांच दिनों तक तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति के बाधित रहने की संभावना है।
एसडीओ नितिन वर्मा ने बताया कि नगर के तहसील विद्युत उपकेंद्र को जोखाबाद पावर हाउस से पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन के पुराना हो जाने के कारण लाइन जर्जर हो गई थी। जिसके तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जोखाबाद पावर हाउस से हृदयपुर मोड़ तक करीब 10 किमी लंबी हाईटेंशन लाइन के तारों को बदला जा रहा है। तहसील विद्युत उपकेंद्र, मुरादाबाद उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन एक ही पोल से होकर निकलती है। वहीं दोनों बिजली घरों को फकाना बिजली घर से जोड़ने का कार्य किया गया। जिसके चलते दोपहर एक बजे से चार बजे तक तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रही। तहसील उपकेंद्र से करीब आधे नगर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से 8950 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। वहीं फकाना, मुरादाबाद विद्युत उपकेंद्र से करीब 20 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। हाईटेंशन लाइन पर कार्य के चलते आगामी पांच दिनों तक तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

नगर को अघोषित विद्युत कटौती से मिलेगी निजात
तहसील उपकेंद्र को जोखाबाद पावर हाउस से पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन के जर्जर होने के कारण अक्सर लाइन में फाल्ट हो जाता था। फाल्ट के कारण नगरवासियों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता था और उन्हें भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ती थी। जर्जर हाईटेंशन लाइन के तार बदलने से तहसील उपकेंद्र से जुड़े नगर के 8950 उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फकाना विद्युत उपकेंद्र से जोड़े गए तहसील, मुरादाबाद उपकेंद्र
एसडीओ नितिन वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तारों को बदलने के चलते नगर के तहसील उपकेंद्र, मुरादाबाद उपकेंद्र को फकाना विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया है। आगामी पांच दिनों में तार बदलने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने तक तहसील उपकेंद्र, मुरादाबाद उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र को फकाना विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed