फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

11 घंटे गुल रही आधे नगर की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power cut
11 घंटे गुल रही आधे नगर की बिजली
विज्ञापन

सिकंदराबाद। घने कोहरे के कारण तहसील विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली लाइन में शुक्रवार को ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते आधे नगर की बिजली 11 घंटे गुल रही। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।

तहसील विद्युत उपकेंद्र से नगर की एसडीएम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, काजीवाड़ा, गद्दीवाड़ा, रिसालदारान, सराय झाझन समेत करीब आधा नगर जुड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे तहसील विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली अचानक गुल हो गई। सुबह दस बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण बहुत से क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत हो गई। दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। कड़ाके की ठंड में हीटर आदि न जलने से लोग बेहाल रहे। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ नितिन कुमार वर्मा ने बताया कि घने कोहरे के कारण जोखाबाद पॉवर हाउस से तहसील विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। फाल्ट को तलाश करने में समय लगने के कारण आपूर्ति बाधित रही। दोपहर तीन बजे तहसील विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed