{"_id":"686b01e261d0d0b72a576ed9e12a4d17","slug":"power-cut-in-six-villages-due-to-theft-of-electric-wires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने गुल की छह गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने गुल की छह गांवों की बिजली
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्राणगढ़ के पास शनिवार रात चोर एचटी लाइन के करीब 600 मीटर तार काट ले गए। इसके चलते आधा दर्जन गांवों के 4000 घरों की बत्ती गुल हो गई है। जेई ने तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात खुर्जा रोड स्थित प्राणगढ़ के सामने चोरों ने एचटी लाइन के पांच पोलों से करीब 600 मीटर तार काट लिया।
इसके चलते प्राणगढ़, सराय दुल्हा, बोढा, आढा, हदीमपुर समेत आधा दर्जन गांवों की करीब चार हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। इन गांवों के ग्रामीण दो दिन से परेशान हैं।
सर्द रातों में अंधेरा फैलने से चोरी की वारदात अचानक बढ़ गई है। जेई ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ प्रेमकुमार का कहना है कि दो दिन में नए तार डालकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।