फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut due to rain

बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
power cut due to rain
चोला क्षेत्र के बंचावली में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : SIKANDRABAD
बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। झमाझम बारिश के कारण सोमवार को शहर के साथ देहात के लोगों को भी बिजली संकट से जूझना पड़ा। कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन के कारण बिजली गुल हो गई तो कहीं बारिश के कारण एहतियातन बिजली सप्लाई काट दी गई।
सोमवार तड़के करीब तीन बजे से शहर में झमाझम बारिश शुरू हुई। दिनभर बारिश के कारण जिले में बिजली संकट गहरा गया। लगातार बारिश के कारण ब्रेकडाउन हुई लाइनों को ठीक नहीं किया जा सका। कई इलाकों में बारिश के कारण फ्यूज फुंकने से लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से नहीं जूझना पड़ा। बारिश कम होने के बाद बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए दौड़े। शाम करीब पांच बजे तक शहर के सभी इलाकों की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई थी लेकिन देहात क्षेत्र के करीब 200 गांवों में बिजली कटौती जारी रही।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में लगातार चार घंटे गुल रही बिजली
सिकंदराबाद। रात करीब 12 बजे बारिश तेज होते ही नगर की बिजली गुल हो गई। सुबह करीब चार बजे बिजली आई और आठ बजे फिर से बिजली गुल हो गई। पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली के गुल रहने के बाद दोपहर 1.30 बजे आपूर्ति को बहाल किया गया। दिनभर रिमझिम बारिश के बीच बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंचावली में लाइन पर टूटकर गिरा पेड़
चोला। विद्युत उपकेंद्र के कौंदू फीडर से गुजर रही लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे फीडर से जुड़े सात गांवों की बिजली गुल हो गई। देर शाम छह बजे तक भी आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका। जेई ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा है।
सोमवार को बिजली कटौती की स्थिति
क्षेत्र का नाम बिजली कटौती
बुलंदशहर 4-5 घंटे
स्याना 6-8 घंटे
अनूपशहर 4-5 घंटे
सिकंदराबाद 4-6 घंटे
खुर्जा 5-6 घंटे
शिकारपुर 5-6 घंटे
डिबाई 6-8 घंटे
बोले लोग
जैसे ही बारिश और तेज हवा चलती है, सबसे पहले बिजली कट जाती है। विकास के तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन मौके पर सब हवा हवाई हो जाते हैं। बिजलीघर का फोन मिलाने पर भी संबंधित अफसरों से संपर्क नहीं होता है। - गिरर्राज वार्ष्णेय
सोमवार को कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली कटौती का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं मिला। बिजलीघर नंबर दो से जुड़े क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय सप्लाई चालू हुई। - गोपाल

बारिश के कारण हाईटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन हो गई थीं। इसके चलते लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। बारिश रुकने पर लाइनों की मरम्मत कराने के बाद बिजली सप्लाई चालू करवा दी गई है। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed