फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

तीसरे दिन भी गुल रही ओपीडी की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Power cut
जिला अस्पताल की ओपीडी में फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
तीसरे दिन भी गुल रही ओपीडी की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में तीसरे दिन भी बिजली गुल रही। हालांकि नेत्र विभाग की ओपीडी बहाल होने से चिकित्सक और मरीजों को राहत मिली। मंगलवार सुबह से ही बिजली कर्मी फाल्ट सही करने में जुटे रहे।

जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान दो दिन पूर्व अंडरग्राउंड केबिल डाला गया। इससे शनिवार शाम को अस्पताल की बिजली आपूर्ति प्रभावित होनी शुरू हो गई। हालांकि रविवार को वार्ड और कुछ स्थानों की आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन नेत्र विभाग और ओपीडी की आपूर्ति सोमवार तक बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में चिकित्सकों को अंधेरे में मरीजों को देखना पड़ा तो कुछ चिकित्सक ओपीडी छोड़कर चले गए। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को नेत्र विभाग की बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी गई लेकिन ओपीडी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते कक्ष में बैठे चिकित्सकों को दूसरे दिन भी अंधेरे में मरीजों को देखा गया। यहां तक की एआरवी और टीका भी अंधेरे में लगाया गया। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि बिजली कर्मी फाल्ट को ठीक करने में जुटे हुए हैं। नेत्र विभाग की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। फाल्ट ठीक होने के बाद ओपीडी की आपूर्ति बहाल भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed