{"_id":"61671d62739bb11f9c330fb1","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd2276676147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध कारण नहीं जोड़ी गई लाइन, रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध कारण नहीं जोड़ी गई लाइन, रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
अंबेडकर नगर कालोनी निवासी मृतक सुमित के परिजन।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध कारण नहीं जोड़ी गई लाइन, रातभर गुल रही बिजली
बुलंदशहर। दिल्ली रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से युवक की मौत के बाद शहर के करीब पांच हजार घरों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। स्थिति यह रही कि बुधवार को लोगों के विरोध के चलते बिजली अधिकारी लाइन शिफ्ट कराने में लगे रहे। देर शाम करीब सात बजे तक भी बिजली सप्लाई चालू नहीं होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली रोड पर मंगलवार दोपहर घर से ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से सुमित नामक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए दिल्ली रोड जाम कर दिया था। साथ मांग की थी कि हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाए। रात में लाइन का तार न जोड़े जाने के कारण अंसारी रोड और डीएम रोड बिजलीघर से जुड़े कुछ क्षेत्रों में बिजली संकट रहा।
नहीं शिफ्ट हुई लाइन
युवक की मौत के बाद लाइन को शिफ्ट करने की मांग की गई थी। हालांकि अफसर रात में ही तार जोड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद लाइन शिफ्ट नहीं हुई। जिसके चलते लाइन शिफ्ट करने के बाद तार जोड़ा गया।
विज्ञापन
- कलवा
झेलना पड़ा बिजली संकट
घरों के ऊपर से लाइन शिफ्ट करने की मांग कई बार कर चुके थे, लेकिन अब शिफ्ट की गई है। लाइन टूटने के कारण रात भर बिजली संकट झेलना पड़ा।
- चरण सिंह
अब हादसे की संभावना कम
बिजली की हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। हादसे के बाद लोगों के विरोध के चलते अफसरों ने लाइन शिफ्ट कराई है। अब हादसे होने की संभावना कम हो गई है।
- महेश कुमार
मामले को दबाने में लगे थे अफसर
हाईटेंशन लाइन के टूटने से युवक की मौत के बाद अफसर मामले को दबाने में लगे थे। लोगों की जिद के चलते लाइन शिफ्ट की गई है। लाइन शिफ्ट होने के बाद हादसों की आशंका कम हो गई है।
- आदेश कुमार
हादसे के बाद युवक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है। इसके साथ ही परिजनों की मांग पर लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे भविष्य में हादसे होने की संभावनाएं कम होंगी। कार्य पूरा होते आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
जिले में प्रतिदिन 774 मेगावाट बिजली की खपत
बिजली उत्पादन के लिए कोयला संकट के बाद भी जिले में बिजली की किल्लत नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिले में प्रतिदिन करीब 774 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है, जबकि खपत के मुताबिक बिजली की सप्लाई ट्रांसमिशन के दोनों केंद्रों को मिल रही है। 132 केवीए ट्रांसमिशन केंद्र के एक्सईएन शेर सिंह के मुताबिक जिले में प्रतिदिन करीब 774 मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही है। इसमें भूड़ स्थित केंद्र पर 250 मेगावाट और शेष सप्लाई धरपा केंद्र पर हो रही है।