फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

ट्रांसफार्मर फुंका, दो हजार घरों की बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Power cut
ट्रांसफार्मर फुंका, दो हजार घरों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना रोड पर शुक्रवार को 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण हीरापुर गांव व स्याना रोड की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
भीषण गर्मी में लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसके बाद भी न तो क्षमता वृद्धि की जा रही है और न ही नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं। इससे लोगों को दिन प्रतिदिन बिजली की कटौती से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्याना रोड पर रखा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। बारिश के कारण करीब तीन बजे टीम लाइन की जांच करने पहुंची। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण करीब दो हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

जिलेभर में गहराया बिजली संकट
शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर झमाझम बारिश के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। खुर्जा में दोपहर 12 बजे कटी बिजली शाम सात बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी। बिना बिजली के लोग बेहाल हो गए। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि फाल्ट के चलते समस्या आई है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं सिकंदराबाद, अनूपशहर, स्याना, शिकारपुर व डिबाई कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र का नाम बिजली कटौती
बुलंदशहर 3-4 घंटे
स्याना 5-6 घंटे
सिकंदराबाद 4-6 घंटे
शिकारपुर 4-6 घंटे
डिबाई 5-6 घंटे
अनूपशहर 3-4 घंटे
खुर्जा 4-5 घंटे
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट ठीक करने में देर हुई। लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed