फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

रात में अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
power cut
रात में अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। पोल शिफ्टिंग के कारण पावर कॉरपोरेशन आए दिन बिना सूचना के बिजली काट रहा है। इससे तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात में बिजली न होने के कारण एक ओर लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं तो दूसरी ओर सड़काें पर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं।

नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बाधा बन रहे बिजली के पोल हटाने के साथ ही नए पोल लगाए जा रहे हैं। इस दौरान अंसारी रोड स्थित बिजलीघर से रात 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी दी जाती है जो सुबह चार से पांच बजे तक बंद रहती है। नियम है कि बिजली आपूर्ति बंद करने से पूर्व विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। रविवार रात करीब 10 बजे पोल शिफ्टिंग के दौरान आपूर्ति रोक दी गई थी। इस दौरान एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ अंधेरा हो जाने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह करीब पांच बजे बहाल हुई। नगर एक्सईएन शिव कुमार ने बताया कि कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। यदि बिजलीघर द्वारा सूचना नहीं दी गई तो आदेश जारी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed