फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power cut

सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Power cut
सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे ही अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। मंगलवार रात्रि सात घंटे तक बिजली गुल रहने पर चार हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। वहीं, बुधवार को भी समय-समय पर बिजली आती-जाती रही। विभागीय अफसरों का कहना है कि पोल शिफ्टिंग और लाइन मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण कटौती हो रही है।

शहर में सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्य लगातार न होने और मंद गति से किए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी लगातार बिना सूचना अघोषित विद्युत कटौती कर रहे हैं। मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे से अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े प्रीत विहार, अस्पताल रोड, टीचर्स कॉलोनी समेत करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में आपूर्ति ठप हो गई। रात्रि के समय आपूर्ति ठप होने से घरों के साथ-साथ हाईवे पर अंधेरा छा गया। उपभोक्ता सूर्या शर्मा ने बताया कि गत काफी समय से पावर कॉरपोरेशन द्वारा रात्रि के समय बिना सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। मंगलवार रात दस बजे से लेकर सुबह साढ़े चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं, उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली गुल होने पर जानकारी के लिए उपकेंद्र पर फोन किया तो कॉल रिसीव न हो सकी। वहीं, बुधवार को भी अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आंख-मिचौली करती रही। एसडीओ देवराज सिंह ने बताया कि बिजली की कोई कटौती नहीं की जा रही है। पोल शिफ्टिंग का कार्य किए जाने पर रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी, जो सुबह से पूर्व बहाल कर दी गई। जल्द ही पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed