{"_id":"65958d2b3146d2f9820211a8","slug":"power-cut-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-9681-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बकायेदारों के फेर में बिजली कर्मियों ने काट दी पूरे गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बकायेदारों के फेर में बिजली कर्मियों ने काट दी पूरे गांव की बिजली
विज्ञापन
नरौरा। किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहने वाला ऊर्जा निगम का एक कारनामा सामने आया है। आरोप है कि रामघाट थाना क्षेत्र के गांव मूडाखेड़ा की बकायेदारों के फेर में बिजली काट दी गई है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर काटी गई बिजली अभी तक बहाल नहीं की गई और ग्रामीण कई तरह की परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार संपर्क करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गांव मूडाखेड़ा निवासी रवि कुमार, सावित्री, रानी, प्रेम कुमार, महेश और दिनेश ने बताया कि उनके विद्युत कनेक्शन हैं, जिसका बिल जमा है। उन्हाेंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर गांव में बिजली कर्मचारी पहुंचे और गांव के अन्य लोगों पर बिजली बिल बकाया होने के कारण समूचे गांव की आपूर्ति ठप कर दी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि उनके बिजली के बिल जमा हैं तो उनका कहना था कि अब बिजली तभी आएगी, जब पूरा गांव बिल जमा करा देगा। अब पिछले चार दिन से लगातार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली न आने के कारण कामकाज प्रभावित है। पानी की किल्लत के साथ मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। रात अंधेरे में काटने को ग्रामीण मजबूर हैं। वहीं, दूसरी ओर ऊर्जा निगम के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव में मात्र पांच लोगों के बिल जमा हैं। एक लाख से अधिक के 30 बकायेदार हैं। अन्य ग्रामीणों पर भी बिल बाकी है। ओटीएस योजना में भी लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं। बृहस्पतिवार को टीम गांव में जाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटकर बिल जमा करने वालों की आपूर्ति सुचारू करेगी।