फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Potato prices, farmers landed on the roads

आलू के दाम धड़ाम, सड़कों पर उतरे किसान

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Potato prices, farmers landed on the roads
कालाआम चौराहे पर सड़क पर बिखरा पड़ा आलू। - फोटो : ब्यूरो

आलू की बदहाली से त्रस्त किसान बुधवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने काला आम चौराहे पर आलू बिखेरकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में किसान कलक्ट्रेट में डीएम की कार के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, डीएम के आश्वासन पर किसान शांत हो गए।

विज्ञापन


जनपद में सात हजार हेक्टेयर से अधिक आलू का उत्पादन किया गया है। आलू का मौजूदा बाजार रेट एक रुपये से लेकर 1.50 रुपये के बीच है। किसानों का कहना है कि मौजूदा मूल्य से लागत तक निकालना मुश्किल हो चला है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसान काला आम चौराहे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


किसान आलू की बोरियां साथ लेकर आए थे। आक्रोशित किसानों ने आलू सड़क पर बिखेर दिए और नारेबाजी करने लगे। विरोध दर्ज कराने के बाद किसान नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम की कार के सामने बैठ गए। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र किसानों को मनाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानाें ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किसानों ने डीएम से मुलाकात की और आलू की बेकदरी के विषय में चर्चा की। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी ने कहा कि किसानों ने 20 रुपये किलो के हिसाब से बीज खरीद कर आलू की फसल तैयार की है। अब किसानों को महज एक से डेढ़ रुपये के हिसाब से आलू का रेट मिल पा रहा है।

किसानों को मंडी में आलू को किराया तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में आलू को फेंकने के सिवाए किसानों के सामने दूसरा रास्ता नहीं है। जिलाध्यक्ष बिशन सिंह सिरोही का कहना है कि प्रशासन किसानों को आलू का वाजिब दाम दिलवाने की व्यवस्था करें।

सरकार को खुद आलू खरीदने की व्यवस्था करनी चाहिए। सुशील शर्मा, प्रहलाद सिंह ने कहा कि यदि समाधान नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। अनिल तेवतिया, रोहताश सिंह, सुशील कुमार, वीरेंद्र गुर्जर, सुखवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

काला आम चौराहे पर लगा भीषण जाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते काला आम चौराहे पर ट्रैफिक जाम रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।दोपहर करीब एक बजे किसान जैसे ही काला आम पर पहुंचे तो डीएम रोड, यिविल लाइन रोड, मोतीबाग रोड कचहरी रोड और लल्ला बाबू चौराहा रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।

देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 30 मिनट तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसानों द्वारा कलक्ट्रेट की ओर कूच करने के बाद यातायात सामान्य हो सका।


 किसानों की हर एक समस्या का समाधान किया जाएगा। अफसरों से जानकारी लेने के बाद क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से कोल्ड स्टोरेज खुलवाने का प्रयास होगा। किसानों को आलू का रेट ठीक मिले इसका भी प्रयास होगा। -वीरेंद्र सिंह सिरोही, विधायक सदरा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed