फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Post office

अब डाक से लीजिये काशी का प्रसाद और हरिद्वार का गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Post office
अंसारी रोड स्थित प्रधान डाकघर के काउंटर पर रखा हैंडवाश, सैनिटाइजर व काढ़ा। - फोटो : BULANDSHAHR
अब डाक से लीजिये काशी का प्रसाद और हरिद्वार का गंगाजल
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक तरफ जहां डाक टिकटों में रामायण के विभिन्न प्रसंग रोचक तरीके से समेटे गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ डाक विभाग ने एक और नई पहल कर आम जनता को आस्था से जोड़ने का काम किया है। मनीऑर्डर कर डाक से घर बैठे हरिद्वार का गंगाजल और काशी विश्वनाथ का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही काउंटर से हैंडवॉश व काढ़ा भी खरीद सकते हैं। मुख्यालय के निर्देश पर डाक अधीक्षक ने डाकघर में काउंटर बनवा दिए हैं।
यदि आप बीमार हैं या फिर किन्हीं कारणों से वाराणसी के काशी विश्वनाथ, अयोध्या के हनुमानगढ़ी व केरल के लॉर्ड अय्यपा समेत अन्य मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं और आपको प्रसाद नहीं मिल पा रहा है तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। अब आपको घर बैठे ही विश्व प्रसिद्ध इन मंदिरों का प्रसाद आपके घर तक पहुंचेगा। डाक विभाग ने यह सेवा जिले में शुरू कर दी है। इसके लिए भक्तों को 251 और 551 रुपये का मनीऑर्डर संबंधित पोस्टमास्टर को भेजना होगा। 251 रुपये के मनीऑर्डर पर संकटमोचक के प्रसाद के तौर पर लड्डू, तस्वीर, महावीरी किताब दी जाएगी, जबकि 551 रुपये के मनीऑर्डर पर लड्डू, तस्वीर, महावीरी, किताब, तुलसी, माला व हनुमान यंत्र दिया जाएगा। मनीऑर्डर भेजने के बाद संबंधित ट्रस्ट के जरिए उपलब्ध प्रसाद डाक विभाग श्रद्धालुओं तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन

हैंडवॉश, काढ़ा व गंगाजल ले सकेंगे काउंटर से
गंगोत्री से निकलने वाले गंगाजल की बिक्री करने के बाद डाक विभाग अब अपने काउंटर से सैनिटाइजर और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़े और आम जरूरत के उत्पादों की बिक्री भी शुरू कर दी है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एमएस डागुर ने बताया कि डाकघर के काउंटर से श्रावण माह से पहले ही गंगोत्री का गंगाजल और सैनिटाइजर की बिक्री करते आ रहे हैं। इसके अलावा अब इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़े और आम जरूरत के उत्पादों की बिक्री शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मूल्य पर डाकघर से ले सकेंगे उत्पाद
प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर एमएस डांगुर ने बताया कि गंगोत्री का गंगाजल मात्र 30 रुपये में, 50 ग्राम आयुष काढ़ा 60 रुपये में व 100 ग्राम आयुष काढ़ा 110 रुपये में, 70 गिलोय वटी 99 रुपये में, सैनिटाइजर 50 रुपये में, 210 मिलीलीटर का हैंडवॉश 120 रुपये में, 150 मिलीलीटर ग्राम सतरीठा 70 रुपये, 300 मिलीलीटर ग्राम सतरीठा 125 रुपये व 500 मिलीलीटर ग्राम सतरीठा 180 रुपये में मिलेगा। ग्राहक काउंटर से यह सभी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य उत्पाद भी आए हैं। वहीं, तीर्थ स्थलों के प्रसाद के लिए ग्राहकों को 251 रुपये से लेकर 551 रुपये तक के मनीऑर्डर करने होंगे। संबंधित तीर्थ स्थल से संबंधित धनराशि का प्रसाद डाक के माध्यम से मंगाकर लोगों के घर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जिले में कोई भी व्यक्ति विभिन्न तीर्थस्थलों का प्रसाद और गंगाजल मंगा सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति ईएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर) के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। दो-तीन दिन में गंगाजल व प्रसाद उनके घर तक पहुंच जाएगा और डाकघर के काउंटर से लोग हैंडवाश व काढ़ा भी खरीद सकते हैं।
- केएस यादव, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed