{"_id":"d95d5da976e341c1aaad91fb02416872","slug":"polythin-will-be-ban-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन बैन आज से झोला लेकर जाएं बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन बैन आज से झोला लेकर जाएं बाजार
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आज आप खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो अपने कपड़े का बैग साथ लेकर जाएं। दरअसल, बृहस्पतिवार से जिले में पॉलीथिन पर पूरी पाबंदी लागू हो जाएगी।
इस दौरान अगर पॉलीथिन में सामान लेकर जाते हुए मिले तो कार्रवाई होगी। पर्यावरण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन पर बैन लगा दिया है।
रोक को लागू कराने के लिए जिलाधिकारी ने 10 टीमें बनाई हैं। जो बृहस्पतिवार से छापेमारी करेंगी। जो भी दुकानदार पॉलीथिन बेचता या इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने वाली टीम में एसडीएम, संबंधित थाना पुलिस और क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।
डीएम बी. चंद्रकला ने बताया कि बृहस्पतिवार को पालीथिन के उपयोग पर बंदी के लिए पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में ईओ के नेतृत्व में और ग्रामीण इलाकों में तहसीलदार के नेतृत्व में अफसरों की टीम छापेमारी करेगी।