फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pollution

सेहत से खिलवाड़, पुरानी जेल परिसर में जला कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
pollution
पुरानी जेल परिसर में नगर पालिका के पीछे जलता कूड़ा। - फोटो : BULANDSHAHR
सेहत से खिलवाड़, पुरानी जेल परिसर में जला कूड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। चार दिन बाद जनपद में हवा चलने और छिड़काव आदि के चलते प्रदूषण में गिरावट देेखने को मिली है। हालांकि अभी भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही है। चार दिन बाद जिले का एक्यूआई 400 से नीचे आया है। वायु में धूल, धुंए के कणों के साथ उत्सर्जित गैसों की मात्रा अभी 400 के करीब रहने से सुबह-शाम की सैर करने पर संकट बना हुआ है। केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, रविवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 356 रहा। वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका क्षेत्र में लोगों की लापरवाही जारी है। रविवार को नगर पालिका के पीछे पुरानी जेल परिसर में कूड़ा जलता मिला।
दिवाली के बाद 12 नवंबर को एक्यूआई 488 होने पर देश का पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा। हालांकि अन्य दिनों में जनपद सबसे प्रदूषित शहरों की टॉप टेन सूची में बना हुआ है। वहीं, सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई रहने से लोगों की सांस फूलने लगी है। वायु गुणवत्ता खराब के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई में और अधिक होने का अनुमान है। दरअसल तापमान कम होने के कारण वायुमंडल में धूल और धुएं के साथ उत्सर्जित गैसों के कण ऊपर तक नही जा पाते। इस कारण वायु प्रदूषण बढ़ा है। वहीं, दूसरी ओर जिले में कूड़ा आदि जलाने का सिलसिला भी जारी है। नगर पालिका के पीछे कूड़ा जलाने का मामला सामने आने पर लग रहा है कि लगातार बिगड़ रही हवा को लेकर कोई चिंतित नहीं है।
विज्ञापन

पिछले छह दिन का एक्यूआई
दिन/तारीख एक्यूआई
09 नवंबर 388
10 नवंबर 411
11 नवंबर 447
12 नवंबर 488
13 नवंबर 438
14 नवंबर 356
जल्द सुधार मिलने की उम्मीद
कुछ सख्ती बरतने और लोगों का सहयोग मिलने से एक्यूआई में थोड़ी गिरावट आई है। उम्मीद है कि जल्द और सुधार देखने को मिलेगा। फिलहाल लोग एहतियात बरतें।
- सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
कूड़ा जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर में पालिका की टीमें जगह-जगह छिड़काव कर रही है। कूड़ा जलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पता किया जाएगा कि पुरानी जेल परिसर में कूड़ा किसने जलाया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज गर्ग, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed