फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pollution

हवा की गुणवत्ता हुई खराब, एक्यूआई 300 के करीब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
pollution
हवा की गुणवत्ता हुई खराब, एक्यूआई 300 के करीब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की आबोहवा एक बार फिर से खराब होने लगी है। वायु की गुणवत्ता में लगातार बढ़ोत्तरी होने से दिवाली से पूर्व लोगों को वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है। पिछले सप्ताह से जनपद का एक्यूआई 300 के करीब पहुंचने लगा है। दिवाली त्योहार में अभी 15 दिन से अधिक का समय बचा हुआ है, लेकिन अभी से जनपद की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार अगस्त माह में जनपद में जहां ठीक-ठाक बारिश हुई थी, इससे जनपद की आबोहवा बेहद साफ-सुथरी रही, लेकिन सितंबर माह से धीरे-धीरे हवा जहरीली होती चली गई और अक्तूबर माह में जनपद की आबोहवा पर फर्क पड़ने लगा है। जिसका कारण पुआल जलने और आतिशबाजी को बताया जा रहा है। ऐसे में यहां पर रह रहे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। पर्यावरण विशेषज्ञ के अनुसार, सर्दी बढ़ने के कारण हवा भारी होती है और प्रदूषण भी बढ़ जाता है। हवा की कम गति के कारण जनपद समेत आसपास के जनपदों में पराली जलाने से प्रदूषण आसमान में ठंड व हवा में धीरे-धीरे जम रहा है। फिर यही प्रदूषण सांस के जरिये फेफड़ों में जाता है, जो बेहद हानिकारक होता है। इसके अलावा, प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं होती हैं।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन में जिले का एक्यूआई
दिन एक्यूआई
07 अक्तूबर 121
08 अक्तूबर 167
09 अक्तूबर 269
10 अक्तूबर 186
11 अक्तूबर 155
12 अक्तूबर 164
13 अक्तूबर 177
14 अक्तूबर 185
15 अक्तूबर 202
16 अक्तूबर 299
वाहनों का धुआं भी बना रहा जानलेवा
जनपदभर में खटारा वाहनों के कारण भी प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। खटारा वाहनों का आलम यह है कि किसी भी दो पहिया चालक को इनसे साइड लेना दूभर हो जाता है। लेकिन इनके खिलाफ अभियान के लिए जिलाधिकारी ने आदेश तो कर दिए लेकिन एआरटीओ प्रवर्तन, यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी इस कदर मौन हैं जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं, जिसके कारण लोगों को लगातार आफतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही धुआं उगलने वाली फैक्टरी की जांच करवाई जाएगी।
- विवेक कुमार मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed