{"_id":"5f9855ab8ebc3e9beb59443b","slug":"pollution-bulandshahr-news-gbd207794220","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढककर करना होगा निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढककर करना होगा निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढककर करना होगा निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई
बुलंदशहर। शहर में बढ़े वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका ने एक्शन प्लान तैयार किया है। निर्माणाधीन भवनों को ढकने और कूड़ा आदि न जलाने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
दीवाली से पूर्व आसमान पर स्मॉग की चादर तनने लगी है। वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से कई गुणा बढ़ गया है। वायु प्रदूषण सीधे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। प्रदूषण को कम करने के लिए शासन और एनजीटी के निर्देश पर पालिका ने प्लान तैयार किया है। निर्माणाधीन भवनों को बिना ढके कार्य करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण के प्रयोग में आने वाली सामग्री को ढककर रखा जाएगा। वहीं, कूड़ा और टायर आदि न जलाने के निर्देश दिए है। साथ ही धुंआ निकलने वाली भट्ठी और जनरेटर आदि का प्रयोग न करने की अपील की है।
जनपद के बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है। एक्शन प्लान पर कार्य शुरू होते ही जनपद की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है। एनजीटी और शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार रस्तोगी, पालिका ईओ।