{"_id":"57867f994f1c1ba64e13dd51","slug":"polls-open-education-of-girls-diary","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की डायरी खोलेगी शिक्षा की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की डायरी खोलेगी शिक्षा की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
cXZ
- फोटो : gettyimages
बुलंदशहर (ब्यूरो)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को एक डायरी दी जाएगी। डायरी में छात्राएं प्रत्येक दिन की पढ़ाई का ब्यौरा दर्ज करेंगी। बीएसए सहित अन्य अफसर औचक निरीक्षण कर डायरी की जांच करेंगे।
विज्ञापन
खामी पाए जाने पर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है कि कस्तूबा विद्यालयों में छात्राओं की पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए प्रत्येक छात्रा को एक डायरी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
डायरी में छात्राओं को रोजाना की पढ़ाई का ब्यौरा दर्ज करना होगा। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी इसी डायरी में दर्ज करनी होगी। छात्राओं को कोई परेशानी होने, खाना ठीक नहीं मिलने सहित आदि परेशानियां छात्राएं डायरी में लिख सकती हैं। इससे निरीक्षण के दौरान अफसरों से शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन