फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Polling at 210 booths is a challenge for officials

Bulandshahar News: 210 बूथों पर मतदान कराना अधिकारियों के लिए चुनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Polling at 210 booths is a challenge for officials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निकाय चुनाव में 842 में से 210 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराना अफसरों के लिए चुनौती भरा होगा। इन बूथों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

बृहस्पतिवार को जिले की 17 निकायों के अध्यक्ष और 341 सभासद पद के लिए मतदान होना है। इस दौरान कुल 7.11 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले की नौ नगर पालिका तथा आठ नगर पंचायतों में कुल वार्डों की संख्या 341 है। इन वार्डों पर सदस्य पद के लिए 1418 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 75 बूथों को संवेदनशील, 90 अति संवेदनशील और 45 बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। अफसर दावा कर रहे हैं कि हाई रिस्क वाले 210 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे लेकिन, इन बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराना अफसरों के लिए आसान नहीं होगा। अफसरों का कहना है कि 39 मोबाइल टीम को पल-पल की जानकारी देने के लिए तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed