{"_id":"61e44fd7da0fcc5ba71e15a9","slug":"political-bulandshahr-news-gbd23278616","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के बागी तेवर से पार्टी पदाधिकारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के बागी तेवर से पार्टी पदाधिकारी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं के बागी तेवर से पार्टी पदाधिकारी परेशान
बुलंदशहर। टिकट न मिलने से खफा नेताओं के बागी तेवर से पार्टी पदाधिकारी परेशान हैं। भाजपा और रालोद के नेताओं के चुनाव लड़ने की घोषणा और सदर सीट से बसपा नेताओं की भाजपा के बागियों से करीबी और अनूपशहर से रालोद के नेता गजेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा ने पदाधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।
भाजपा ने सातों सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें चार सीटों से टिकट कटने से नेता पार्टी से काफी खफा हैं। हालांकि सदर सीट से विधायक उषा सिरोही के बेटे डॉ. दिग्विजय और सिकंदराबाद से विधायक विमला सोलंकी ने बागी तेवर दिखाए हैं। दिग्विजय ने फेसबुक पर घोषणा करते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि विमला सोलंकी ने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने की योजना बनाई है। इससे भाजपा पदाधिकारी काफी परेशान हैं। पदाधिकारियों की ओर से इन नेताओं को मनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। अनूपशहर से पूर्व विधायक और रालोद नेता गजेंद्र सिंह को टिकट न मिलने पर उन्होंने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में गठबंधन और बसपा के साथ भाजपा प्रत्याशी को भी इसका खामियाजा होगा।
पार्टी हाईकमान ने टिकट का फैसला किया है। नेताओं की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।- अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा