{"_id":"6416e599b149b8ba7b037013","slug":"policeman-beat-middle-aged-man-in-the-middle-of-the-road-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: पुलिसकर्मियों ने अधेड़ व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटा, बताया साइकिल चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: पुलिसकर्मियों ने अधेड़ व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटा, बताया साइकिल चोर
Sun, 19 Mar 2023 04:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:08 PM IST
सार
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर पुलिस कर्मियों के पैर पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी लाठी के दम पर उक्त व्यक्ति को उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में अधेड़ से मारपीट करते पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक अधेड़ व्यक्ति के साथ खींचतान करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की अधेड़ को पुलिसकर्मी स्कूल के छात्र छात्राओं के सामने ही सड़क पर पीट रहे थे। लेकिन, पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उक्त आरोपी साइकिल चोर है पूर्व में भी उस पर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि पर 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर पुलिस कर्मियों के पैर पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी लाठी के दम पर उक्त व्यक्ति को उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह पुलिस की लाठी भी पकड़ता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जहांगीराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि बीते दिनों नगर के रामागंज निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की साइकिल चोरी हुई थी। सीसीटीवी में जलीलपुर निवासी ये अधेड़ व्यक्ति नजर आया था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का है, उस दौरान भी वह नशे की हालत में था और बिना पिटाई के ही नाटक कर रहा था। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। बाद में आरोपी को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। पुलिस पर लग रहा मारपीट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन