फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police sent rape accused to jail

Bulandshahar News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Police sent rape accused to jail
स्याना। एक गांव के सत्संग भवन में सेवादार द्वारा दो छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दो छात्राओं के साथ गांव के ही सत्संग भवन के 75 वर्षीय सेवादार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एक छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय भतीजी गांव के बालिका विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। गांव स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के बाहर उनकी भतीजी बच्चों के साथ खेलती रहती थी। सत्संग भवन का सेवादार साइकिल सिखाने के बहाने उसकी भतीजी को भवन के अंदर बुलाकर साइकिल सीखने के लिए दे देता था। छात्रा द्वारा साइकिल वापस करने जाने पर आरोपी उसे सत्संग भवन के अंदर बुलाकर खाने पीने की चीजों में कुछ मिलकर खिला देता था। छात्रा के अचेत होने पर आरोपी छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था। बताया कि चार माह पूर्व आरोपी सेवादार ने उसकी भतीजी को जबरदस्ती नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा।
विज्ञापन

गांव निवासी दूसरी पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बहन गांव के स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। उसके साथ भी आरोपी सेवादार ने नशीला पदार्थ खिलाकर सात महीने तक दुष्कर्म किया और छात्रा द्वारा परिजनों से शिकायत करने की बात कहने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी सेवादार के खिलाफ दोनों पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िताओं का मेडिकल कराने के साथ ही जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed