फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police s shocking revelation in Rashid murder case

Bulandshahar: राशिद हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, पैसों के लिए भतीजे ने ताऊ को मार डाला

Sun, 28 Sep 2025 08:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Sep 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Police s shocking revelation in Rashid murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अमरपुर में एविएटर एप से कर्ज में डूबने पर भतीजे मुजम्मिल ने पैसों के लिए ताऊ की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल से 15 हजार भी अपने खाते में ट्रांसफर किए। स्वाट टीम व खानपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी मुजम्मिल को जेल भेजा।

विज्ञापन


23 सितंबर को अमरपुर निवासी 48 वर्षीय राशिद घर से लापता हुए थे, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर को वर्चुअल एप से आरोपी ने मृतक के बेटे को फिरौती का मैसेज किया था, 5 लाख फिरौती मांगी गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। चाकू से सिर और गर्दन पर प्रहार कर हत्या की गई थी। इसके बाद उसने बाग में शव को ठिकाने लगाया था। आलाक़त्ल छूरी, हत्या के समय पहना लोअर और मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed