फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police man suspend

कोतवाली पर विधायक और एसएसपी ने मारा छापा, प्रभारी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
police man suspend
जहांगीराबाद कोतवाली में आरोपी रमाकांत यादव से जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : BULANDSHAHR
कोतवाली पर विधायक और एसएसपी ने मारा छापा, प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीरबाद। जहांगीराबाद कोतवाली में भ्रष्टाचार का का नया मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम लोगों की शिकायत पर विधायक अनूपशहर और एसएसपी ने कोतवाली पर छापा मारा। करीब दो घंटे तक एसएसपी ने कोतवाली में बैठकर जांच पड़ताल की तो प्रारंभिक जांच में इंस्पेक्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
कोतवाली जहांगीराबाद के इंस्पेक्टर रमाकांत यादव पर पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। एसएसपी ने आरोपों को पुष्ट करने के लिए एक बुजुर्ग को थाने भेजा तो उसका काम कराने के एवज में इंस्पेक्टर ने अपनी कार में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवा लिया। एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए गोकश की जिसने मुखबिरी की थी, उसे इंस्पेक्टर परेशान कर रहा था। इसके अलावा कई गोकश से वसूली कर उन्हें क्लीन चिट दे दी। साथ ही गोकशी के मामले में भी हजारों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर के इस तरह के कृत्य से समाज में पुलिस की छवि खराब हो रही थी। विभाग में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक को भी लगातार मिल रही थी शिकायत
क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा को लगातार क्षेत्र के लोगों से जहांगीराबाद कोतवाल द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर शुक्रवार शाम विधायक संजय शर्मा ने पूरे प्रकरण से एसएसपी को अवगत कराया और कोतवाली पहुंच गए। विधायक के कोतवाली पहुंचने के कुछ देर बाद ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह और एसपी भी कोतवाली पहुंच गए। विधायक ने कोतवाली में एसएसपी को क्षेत्र के लोगों द्वारा आ रही शिकायतों से अवगत कराया। जिस पर एसएसपी ने कोतवाली के स्थानीय स्टाफ को साइड कर अपने स्टाफ संग करीब दो घंटे तक कोतवाली आवास व परिसर की गहनता से जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों द्वारा कोतवाल के भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर कोतवाली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसएसपी भी मौके पर आ गए थे, जिनको सभी प्रकरणों से अवगत करवा दिया है। - संजय शर्मा, विधायक अनूपशहर

भ्रष्टाचार के आरोपों में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर जहांगीराबाद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed