फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police Line Hospital will have to buy medicines from its own budget.

Bulandshahar News: पुलिस लाइन चिकित्सालय को अपने बजट से लेने होगी दवा

Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
सार

दवा की आपूर्ति के लिए चिकित्सालय को अपने बजट से दवा खरीदनी होगी। चिकित्सालय में दवा की कमी न बने इसलिए प्रभारी ने एसएसपी, सीएमओ और आरआई को पत्र भेजकर दवा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Police Line Hospital will have to buy medicines from its own budget.
सीएमओ कार्यालय का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय की तरह पिछले एक माह से पुलिस लाइन में संचालित चिकित्सालय की दवा आपूर्ति पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन


दवा की आपूर्ति के लिए चिकित्सालय को अपने बजट से दवा खरीदनी होगी। चिकित्सालय में दवा की कमी न बने इसलिए प्रभारी ने एसएसपी, सीएमओ और आरआई को पत्र भेजकर दवा दिलाने की मांग की है। पुलिस लाइन में सरकारी चिकित्सालय संचालित है। यहां पर पुलिस कर्मी एवं उनके परिजनों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक यहां पर जिले में संचालित वेयर हाउस से दवा की आपूर्ति दी जा रही थी। पांच दिसंबर से पूर्व पुलिस लाइन के चिकित्सालय को दवा की आपूर्ति दी गई। पांच दिसंबर को निदेशक डॉ. संदीपा श्रीवास्तव की ओर से मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय समेत प्रदेश के 305 सरकारी चिकित्सालयों की दवा आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया। इसके बाद लखनऊ से जिस चिकित्सालय की आईडी जारी होगी, उसे ही आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन चिकित्सालय के प्रभारी व फार्मासिस्ट एसएसपी, सीएमओ व आरआई से संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed